{"_id":"67eae553d6cd5267ad0e38f9","slug":"action-should-be-taken-against-those-who-show-pictures-of-other-religions-on-screen-balveer-una-news-c-93-1-ssml1048-150127-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीन पर दूसरे धर्म के चित्र दिखाने वालों पर की जाए कार्रवाई : बलवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीन पर दूसरे धर्म के चित्र दिखाने वालों पर की जाए कार्रवाई : बलवीर
Tue, 01 Apr 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने हिंदू नव वर्ष और ईद के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहार हमारी साझी धरोहर हैं और इन्हें मिलजुलकर मनाना चाहिए।
पत्रकार वार्ता के दौरान बलबीर सिंह ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की एलसीडी स्क्रीन पर ईसाई समुदाय से संबंधित चित्र प्रसारित होने की घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला मामला है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार दो घंटे तक यह प्रसारण चलता रहा, लेकिन प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष गायक मास्टर सलीम का मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे लेकर भी आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, महामंत्री ठाकुर कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह और विनय कुमार भी उपस्थित रहे।