फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accidents will not be stopped by challan, one has to be aware: Rohit

चालान से नहीं रुकेंगी दुर्घटनाएं, होना पड़ेगा जागरूक : रोहित

Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accidents will not be stopped by challan, one has to be aware: Rohit
बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।-संवाद
बंगाणा में सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन

मुख्यातिथि एसडीएम सोनू गोयल ने किया जागरूक
बोले-जीवन अनमोल है, यातायात नियमों का पालन कर बनाएं सेफ
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत मुच्छाली पंचायत में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक (एसडीएम) सोनू गोयल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों और बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का महत्व बताया। वहीं, थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। हमारे जीवन की सुरक्षा हमारे हाथ में होती है। इसके लिए हमें सड़क पर जिम्मेदारी के साथ चलना पड़ेगा। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और गति सीमा का पालन करना जैसे छोटे-छोटे कदम बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं है। बंगाणा के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई बार लोग जल्दबाजी में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ देते हैं। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना घातक है लेकिन आजकल के युवा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आते हैं, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, व्यापार मंडल के महासचिव मदन गोपाल बोहरा, एएसआई सतपाल, राजेंद्र रॉयल, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, उपप्रधान सुरेन्द्र हटली, जोगेंद्र देव आर्य, अजय शर्मा, सुरजीत सिंह, श्याम सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed