फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ABVP's protest against the Principal outside the Deputy Commissioner's office

Una News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी का प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2024 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
ABVP's protest against the Principal outside the Deputy Commissioner's office
कहा- बीबीए और बीसीए दाखिले में गड़बड़ी पर नहीं मिला कोई जवाब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऊना की ओर से वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्राचार्य के खिलाफ धरना दिया गया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अनुराग शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार को एबीवीपी ऊना इकाई की ओर से महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक भ्रष्टाचार व महाविद्यालय की तानाशाही नीतियों के खिलाफ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इसके जवाब में प्राचार्य ने कहा था कि विद्यार्थी परिषद के सारे आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। अनुराग शर्मा ने वीरवार के धरने के माध्यम से प्राचार्य से यह पूछा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के समय तो आप परीक्षाओं का हवाला दे रहे हैं, इस बात को विद्यार्थी परिषद भी समझती है, लेकिन जिस समय महाविद्यालय प्रशासन व प्राचार्य से महाविद्यालय में रक्तदान शिविर लगाने की बात विद्यार्थी परिषद ने की, उस समय कौन सी परीक्षाएं महाविद्यालय में चल रही थीं। इसके साथ विद्यार्थी परिषद बीबीए व बीसीए की प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लंबे समय से महाविद्यालय प्राचार्य पर लगा रही है। इसका कोई संतोषजनक जवाब महाविद्यालय प्राचार्य की ओर से नहीं दिया जा रहा। अनुराग शर्मा ने धरने के बताया कि प्राचार्य का कहना है कि आरटीआई का जवाब उपलब्ध करवा दिया है लेकिन अभी तक ऐसा कोई जवाब नहीं मिला। प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरटीआई के संबंध में यदि कोई जवाब दिया गया है तो उसका कोई सबूत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed