{"_id":"66b2833761580fb4ef08e096","slug":"abhijots-body-found-in-sutlej-river-in-gohlani-village-on-the-seventh-day-una-news-c-93-1-ssml1047-129977-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सातवें दिन गोह्लणी गांव में सतलुज नदी से मिला अभिजोत का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सातवें दिन गोह्लणी गांव में सतलुज नदी से मिला अभिजोत का शव
Wed, 07 Aug 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के गोहलनी में मिली अभिजोत का शव। संवाद
नंगल(ऊना)। नंगल के साथ लगते गांव भटोली से 31 जुलाई को संदिग्ध हालात में लापता हुए 13 वर्ष के अभिजोत का शव नंगल के गांंव गोह्लणी के समीप सतलुज नदी से बरामद हुआ। इस दौरान गौताखोर कमलप्रीत सैणी ने शव को बरामद कर पुलिस के हवाले किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। गौरतलब है कि 31 जुलाई को गांव भटोली से लापता बालक अभिजोत का साईकिल व चप्पलें नंगल डैम पुल से बरामद हुए थे। उसके बाद एक अगस्त से अभिजोत को तलाशने के लिए गौताखोर कमलप्रीत की टीम सतलुज में सर्च अभियान चलाए हुए थी। सात दिन तक चले इस सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को गोह्लणी के समीप सतलुज से अभिजोत का शव बरामद कर लिया।
बात दें कि परिवार ने अभिजोत के लापता होने की शिकायत जिला ऊना के थाना मैहतपुर में दर्ज करवाई थी, इसलिए अभिजोत के शव का पोस्टमार्टम मैहतपुर पुलिस की तरफ से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया। मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना राकेश सिंह ने की है।