फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Abandoned animals destroy sugarcane crop in Swana, farmers worried

Una News: लवारिस पशुओं ने स्वाणा में उजाड़ी गन्ने की फसल, किसान परेशान

Sat, 18 Jan 2025 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Abandoned animals destroy sugarcane crop in Swana, farmers worried
स्वाणा के किसानों की गन्ने की फसल को पशुओं ने किया खराब।संवाद
क्षेत्र के किसान बरसों से करते आ रहे हैं गन्ने की खेती
विज्ञापन

कहा- बीते कुछ समय से एकाएक बढ़ गई लावारिस पशुओं की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। स्वाणा के किसानों की गन्ने की फसल लावारिस पशुओं ने बर्बाद कर दी है। चिंतपूर्णी के साथ सटी कांगड़ा जिला की पंचायत स्वाणा के किसानों ने लावारिस पशुओं के कारण फसल उजाड़ने पर चिंता जाहिर की है। स्थानीय किसान रामकृष्ण, राजकुमार, तिलकराज, रमेश चंद, सन्नी, बख्शीराम, गिरधारी, धनीराम, प्रीतम, अश्वनी बावा ने बताया कि वह परंपरागत रूप से अपने खेतों में गन्ने की फसल लगाते आए हैं। पहले वे इन खेतों में अन्य फसलें बीजते थे। लेकिन, लावारिस पशुओं के चलते उन्होंने अपने खेतों में गन्ने की फसल उगाना शुरू कर दिया था। किसानों ने कहा कि गन्ने की खेती में अच्छी आमदन को देखते हुए छोटे किसानों ने इसमें रुचि दिखाई है। लेकिन, हाल ही में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या ने उनकी मेहनत पर पानी फेर गन्ने की तैयार फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। किसानों ने बताया कि वे इस खेती के कारोबार से पिछले कुछ वर्षों से जुड़े हुए हैं। खेतों में ही बेलन लगाकर गन्ने के रस से शक्कर बनाकर अपनी अच्छी आजीविका कमाते आ रहे हैं। इस बार एकाएक गांव में लावारिस पशुओं की संख्या ने उनकी खड़ी फसल को आमदन के लायक नहीं रहने दिया है।

ग्राम पंचायत स्वाणा के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत में दो दर्जन के करीब छोटे किसान गन्ने की खेती उगाकर अपनी आजीविका कमा रहे थे। लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या ने गन्ने की सारी फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाने के साथ लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए कोई स्थायी योजना बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed