फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A young man injured in a road accident died at PGI.

Una News: सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

Fri, 14 Nov 2025 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died at PGI.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 6 नवंबर की रात टिपर से टकराई थी बाइक
विज्ञापन

गांव में छाया मातम, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला मोड़ पर 6 नवंबर की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल देस राज निवासी चुरुडू, जिला ऊना ने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार देस राज की बाइक की आमने-सामने टक्कर एक टिपर से हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद वे जिंदगी की जंग हार गए। शुक्रवार को चुरुडू गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम हो उठी। देस राज अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सबसे बड़ी बेटी मात्र 15 वर्ष की है। देस राज परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, ऐसे में उनके निधन से परिवार की आर्थिक स्थिति पर भारी संकट के बादल छा गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देस राज मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका असमय निधन परिवार और गांव दोनों के लिए बड़ी क्षति है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने पुष्टि की है कि आरोपी टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed