फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A survey will be conducted again to streamline street vending in the city.

Una News: शहर में रेहड़ी-फड़ी को व्यवस्थित करने के लिए फिर होगा सर्वेक्षण

Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A survey will be conducted again to streamline street vending in the city.
ऊना। नगर निगम ऊना शहर में रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों को व्यवस्थित करने के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण करवाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सर्वे का कार्य शुरू होगा। नए सर्वेक्षण के आधार पर ही पात्र रेहड़ी-फड़ी संचालकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर निगम का कहना है कि पुराने सर्वे के बाद शहर में रेहड़ी-फड़ी संचालकों की संख्या और स्थिति में बदलाव आया है। ऐसे में मौजूदा स्थिति के अनुरूप नया सर्वे जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान शहर में संचालित सभी रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों का सत्यापन किया जाएगा और उनके स्थान, व्यवसाय तथा पात्रता का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
नगर परिषद के कार्यकाल में नंगल रोड पर ट्रक यूनियन के समीप रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए 80 दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इसके बावजूद न तो वेंडर मार्केट सही प्रकार से चल पा रही है और न ही शहर से रेहड़ी-फड़ी का जंजाल कम हो रहा है। इस पर अब नगर निगम से नए सिरे सर्वेक्षण करवाने की तैयारी कर रही है। इससे शहर में अतिक्रमण की समस्या पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी संचालकों को भी व्यवस्थित ढंग से कारोबार करने का अवसर मिलेगा। सर्वेक्षण के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही एजेंसी के माध्यम से सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed