{"_id":"6794c8732ade1b969d0f44ca","slug":"a-student-going-to-school-was-attacked-with-a-knife-saved-his-life-by-carrying-his-bag-una-news-c-93-1-una1002-144291-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूल जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, बैग आगे कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूल जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, बैग आगे कर बचाई जान
विज्ञापन
हरोली के कलेड़ा गांव की घटना, बाइक पर सवार था हमलावर
छात्र की पिता की शिकायत पर अज्ञात हमलावर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हरोली क्षेत्र में एक स्कूली छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना उपमंडल के कलेड़ा गांव की है। जहां शुक्रवार सुबह पुबोवाल स्कूल में पढ़ने जा रहे जमा एक के विद्यार्थी रिदम शर्मा पर बाइक सवार ने चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में रिदम अपनी सूझबूझ से बच गया। उसने स्कूल बैग को अपने सीने के आगे कर जान बचाई। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 09:30 बजे रिदम अपने स्कूल जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार युवक ने उसका पीछा किया। हमलावर ने पहले रिदम की स्कूटी में टांग मारकर उसे गिरा दिया। फिर चाकू से हमला कर दिया। रिदम ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्कूल बैग को ढाल की तरह इस्तेमाल किया, जिससे चाकू बैग में ही लगा। हमलावर ने छात्र के सीने पर लात से वार भी किया। गमीनत रही कि उसी समय रिदम के पिता कमल देव शर्मा भी वहां से गुजर रहे थे। उनकी बाइक की आवाज सुनकर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकला। कमल देव ने तुरंत हरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।