{"_id":"669c208fe374133eab0c3e37","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-shop-at-four-in-the-morning-loss-worth-lakhs-una-news-c-93-1-una1001-128630-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दुकान में तड़के चार बजे लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दुकान में तड़के चार बजे लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sun, 21 Jul 2024 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल की जवाहर मार्केट में एक होलसेल की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की घटना सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है।
वहीं, आग लगने की घटना से दुकान में रखी सिगरेट, नमकीन और घर में प्रयोग किए वाले सामान के अलावा दुकान में लगे एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, एलसीडी समेत सात लाख रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई। दुकान की छत में लगे पंखे व एएसी आदि भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। बीबीएमबी के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आधी दुकान में रखा सामान जल चुका था। कुछ सामान पानी की बौछारों से भी खराब हो गया। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दुकान मालिक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग चार बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठने की जानकारी फोन पर दी। इसी दौरान बीबीएमबी के अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई। जब दुकान का शटर खोला गया तो आधी दुकान का सामान, एसी, फ्रिज, कम्प्यूटर, एलसीडी फर्नीचर साहित गले में रखे सात लाख रुपये भी जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
उधर, दुकान में लगी आग की जानकारी मिलते ही नंगल पुलिस भी मौके पर पंहुच गई। पुलिस की ओर से दुकानदार के ब्यान दर्ज किए गए हैं।