फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A dry tree standing on the side of Una-Gagret main road has become a danger

Una News: ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग किनारे खड़ा सूखा पेड़ बना खतरा

Sun, 17 May 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
A dry tree standing on the side of Una-Gagret main road has become a danger
पंडोगा (ऊना)। ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव पंडोगा में सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय सूखा पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लंबे समय से सूख चुका यह पेड़ अब हादसों को न्योता देता नजर आ रहा है। पेड़ की सूखी टहनियां टूटकर अन्य टहनियों पर अटक गई हैं, जो कभी भी टूटकर गिर सकती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना-गगरेट मार्ग जिले के व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, निजी गाड़ियां, स्कूल बसें और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़े इस पेड़ को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा, आंधी या बारिश के दौरान पेड़ की सूखी शाखाएं टूटकर सड़क पर गिरती रहती हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार मौसम खराब बना हुआ है तथा आए दिन तेज आंधी और बारिश हो रही है, इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समस्या को उठाया जा चुका है लेकिन सूखे पेड़ को हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग हरोली के एक्सईएन बलदेव सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द सूखे पेड़ को हटाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed