{"_id":"67c6ae9f6fda8b47d20d5004","slug":"a-1-440-kg-silver-chatra-was-offered-at-the-chintapurni-temple-a-precious-gift-from-a-devotee-from-punjab-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने 1.440 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने 1.440 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया
Tue, 04 Mar 2025 01:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी,भरवाईं (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:12 PM IST
सार
मंदिर के पुजारी कुणाल कालिया ने बताया यह छत्र शुद्ध चांदी से विशेष रूप से मां चिंतपूर्णी के दरबार के लिए तैयार किया गया है। छत्र की कारीगरी भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1.440 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने 1 किलो 440 ग्राम चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया है। इस छत्र की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी कुणाल कालिया ने बताया यह छत्र शुद्ध चांदी से विशेष रूप से मां चिंतपूर्णी के दरबार के लिए तैयार किया गया है। छत्र की कारीगरी भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। मांचिंतपूर्णी मंदिर अपनी चमत्कारी मान्यताओं और विशाल भक्त संख्या के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और नकद, सोना-चांदी व अन्य बहुमूल्य भेंट अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा प्राप्त दान को मंदिर की सेवा, सुविधाओं के विकास और सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। मां चिंतपूर्णी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। मान्यता है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन