फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   देश मेरा रंगीला...पर मचाया धमाल

देश मेरा रंगीला...पर मचाया धमाल

Wed, 22 Jan 2014 05:48 AM IST
Una
Una Updated Wed, 22 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुरियाला में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुरियाला पंचायत की प्रधान चरणी देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। छात्रों ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से की। छात्रों ने पहाड़ी गीत उड़ जा नी उड़ जा काली कोयले, देश मेरा रंगीला, पंजाबी गीत माहिया मैं लौंग गंवा आईयां पर जमकर धमाल मचाया। स्कूल प्रधानाचार्य नीलम कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियां सबके सामने रखीं। मुख्यातिथि प्रधान चरणी देवी ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल, राजेंद्र कौशल, झंबर पंचायत के उपप्रधान राकेश राणा, वार्ड पंच सारिका, कुशलता, कुसुमलता, स्कूल स्टाफ सदस्यों में नीलम कौशल, रविंद्र कुमार, स्नेहलता, वीना कुमारी, मंतोष सिंह, विजय बहादुर, अश्वनी कुमार, विक्रम दास, सीमा सैणी, कुलदीप सिंह, सुमनलता, अनुज कुमार व प्रवीण चंद्र सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे छात्रों में छठी कक्षा से सुखप्रीत, यशपाल, आकांक्षा, कक्षा सातवीं से साहिल राणा, दीक्षा, राजकुमार, मनीषा, प्रिया, सतपाल, मनोज, चंचल, हरदीप कौर, केशव, छाया, रविंद्र कौर, देवेंद्र कौर, शारदा, भाविका ठाकुर व प्रिया शर्मा को पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों में नेहा, बब्बूू, रेखा ठाकुर, राम देवी, छाया, हेमलता, प्रियंका कुमारी, प्रियंका देवी, प्रवीण कुमारी, अनूप सिंह, छाया व अश्वनी कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed