फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विद्यार्थियों ने किया फायर स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया फायर स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण

Sun, 24 Feb 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया फायर स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का के विद्यार्थियों ने रविवार को फायर स्टेशन ऊना का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिला फायर ऑफिसर नितिन धीमान ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर आपके आसपास कहीं आग लगती है तो सबसे पहले फायर ब्रिगेड में सूचना दें। जिससे दमकल कर्मी समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जानकारी न होने के चलते दमकल विभाग को समय पर आग लगने की सूचना नहीं मिल पाती है। जब विभाग को सूचना मिलती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए यदि कहीं भी आग की छोटी सी भी घटना होती है तो इसकी जानकारी सबसे पहले दमकल विभाग को दें। नितिन धीमान ने विद्यार्थियों को विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले अग्निशामक यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी। इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है, इसके बारे में भी बताया।
विज्ञापन


एलपीजी के बारे में फायर ऑफिसर धीमान ने कहा कि यदि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा हो तो उस कमरे में जाकर कभी भी लाइट न जलाएं। इस कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। फिर रेगुलेटर को बंद कर दें। उन्होंने कहा कि रात को हमें रेगुलेटर बंद करके ही सोना चाहिए। इस अवसर पर वॉकेशनल ट्रेनर विकास, मनोज कुमार, अध्यापिका पूनम सहित दमकल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed