फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांसद अनुराग ठाकुर से मिले डाक कर्मी, दिलाया भरोसा

सांसद अनुराग ठाकुर से मिले डाक कर्मी, दिलाया भरोसा

Sat, 02 Jun 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर से मिले डाक कर्मी, दिलाया भरोसा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ग्रामीण डाक कर्मियों की देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 13वें दिन में दाखिल हो गई। शनिवार को हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक कर्मियों ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर से भेंट कर उन्हें अपनी मांगों के प्रति अवगत करवाया। साथ ही, कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को जल्द लागू करवाने की मांग रखी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह ग्रामीण डाक कर्मियों की मांगों और समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों के बारे में वह जल्द ही संचार मंत्री मनोज सिन्हा से बात करेंगे। शनिवार को ऊना मुख्य डाकघर परिसर में अपना विरोध जता रहे ग्रामीण डाक कमियों ने पोस्टल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। शनिवार को ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक के प्रदेश महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता कामरेड जगतराम शर्मा ने ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल का समर्थन कर केंद्र सरकार से मांग उठाई कि 12 दिन से हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर नहीं दिख रहे।
विज्ञापन


इसके चलते करोड़ों का नुकसान हो रहा है और गांवों में जनता की डाक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि यह देश भर के दो लाख 71 हजार ग्रामीण डाक कर्मियों का मजाक नहीं तो क्या है। ग्रामीण डाक सेवकों के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने कहा कि 2006 से लेकर अब तक ग्रामीण डाक कर्मियों के वेतनमानों में संशोधन न कर केंद्र सरकार इस वर्ग का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को परिमंडीय सचिव दाता राम चंदेल बलवीर सिंह, बलविंदर कुमार, रामकुमार, रामपाल, जरनैल सिंह, रामलाल, गोल्डी, अमित कुमार, राजकुमार, रामपाल, विमला देवी, शशि शर्मा, मोहिंद्र सिंह, राम प्रकाश, जुगल किशोर, हरजीत सिंह, शिव कुमार, सुच्चा सिंह, बलदेव, सुनील दत्त, राकेश कुमार, प्रमोद सिंह समेत अनेक डाक कर्मियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन कर पोस्टल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed