{"_id":"5accec4a4f1c1b533e8b45eb","slug":"91523379274-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंशनर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंशनर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड हरोली जिला ऊना की कार्यकारिणी की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुलैहड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता कश्मीरी लाल सोनी ने की। इस अवसर पर स्वर्ग सिधार चुके पेंशनर्स की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कामना करने के साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद राजराम शर्मा, मोहन लाल शर्मा और जनकराज ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं, कश्मीरी लाल सोनी ने कहा कि सरकार का चार प्रतिशत अंतरिम राहत देने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनर्स की अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा करेगी। इनमें 65,70,75 वर्ष पूरा करने पर 5,10,15 प्रतिशत देय भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करना, एलटीएल भत्ते का लाभ देना, मेडिकल भत्ते को एक हजार रुपये प्रति माह देना, चिरलंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने जैसी मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर केवल सिंह, वीआर शर्मा, प्रकाश चंद, भगत राम, रामपाल, रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।