{"_id":"5a08341b4f1c1bd8538bc8f2","slug":"91510487067-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ वासियों में डेंगू की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ वासियों में डेंगू की दहशत
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
DENGUE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)।
जिला में पिछले एक माह से बढ़ रहे डेंगू के मामलों से कुटलैहड़ वासियों में दशहत का माहौल है। कुटलैहड़ क्षेत्र से युवा वर्ग के डेंगू की चपेट में आने से लोगों को डेंगू का डर सता रहा है। ज्यादातर डेंगू की चपेट में आने वालों युवा हैं जो कि नौकरियों के लिए बाहरी राज्यों में गए थे या फिर चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में कोचिंग लेने के लिए गए थे। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग से डेंगू के बारे में जागरुकता शिविर लगाने की भी मांग की है।
स्थानीय लोगों में कैप्टन देव राज शर्मा, महेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के उपप्रधान राम सिंह, अजीत डोगरा, जोगेंद्र सिंह, नीलम ठाकुर, शिवनाथ शर्मा, सुदेश बोहरा, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार का कहना है कि प्रशासन को इससे खतरनाक बीमारी के बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। हालांकि इस तरह का कोई अभियान क्षेत्र में अभी तक नहीं चलाया गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस बीमारी का खौफ सताने लगा है।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच का कहना है कि डेंगू ग्रस्त ज्यादातर पीड़ितों में बाहरी राज्यों से डेंगू की चपेट में आए है। क्षेत्र में समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। कुटलैहड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि डेंगू से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन