फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कांगड़ा बैंक की परीक्षा में टाट बैठा दिए अभ्यर्थी

कांगड़ा बैंक की परीक्षा में टाट बैठा दिए अभ्यर्थी

Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा बैंक की परीक्षा में टाट बैठा दिए अभ्यर्थी
ऊना। जिले के कई स्कूलों में शनिवार को कांगड़ा बैंक की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को बैठने के लिए बैंच तक नसीब नहीं हुए। इसके चलते परीक्षा देने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांगड़ा बैंक की परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अभ्यर्थियों को बैठने के लिए बैंच कम पड़ गए। बैठने के लिए बैंच न मिलने से अभ्यर्थियों को टाट पर ही बैठ कर परीक्षा देनी पड़ी। ऐसे में स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा का फार्म भरने के लिए 600 रुपये फीस भरी थी। इतनी फीस भरने पर भी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शनिवार को कन्या और बाल विद्यालय ऊना तथा बसदेहड़ा स्कूल सहित जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों में भी बच्चों को परीक्षा में बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बदेहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार का कहना है कि उनके स्कूल में 480 अभ्यर्थी कांगड़ा बैंक की परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्कूल में 10 कमरों में बैंचों पर 360 अभ्यर्थी बैठाए गए थे। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल में बैंचों की कमी होने के कारण पांच कमरों में 120 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए टाट पर ही बैठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed