फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में घूम रहा तेंदुआ, लोगों में भय का माहौल

चिंतपूर्णी में घूम रहा तेंदुआ, लोगों में भय का माहौल

Thu, 20 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में घूम रहा तेंदुआ, लोगों में भय का माहौल
तेंदुअा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी-भरवाईं मुख्य मार्ग पर घूम रहे तेंदुए से लोगों में दहशत है। तेंदुए के डर से लोगों ने घरों से बाहर निकला बंद कर दिया है। कई लोग तो तेंदुए के डर से बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। चिंतपूर्णी-भरवाईं मुख्य मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं।

बाजार के पास तेंदुए को घूमता देख लोगों की नींद उड़ गई है। सड़क पर घूम रहे तेंदुए का वीडियो मोबाइल पर भी वायरल हो रहा है। एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ पहले सड़क के बीचों बीच आता है, फिर किसी गाड़ी की आवाज सुनकर मोइन गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भाग जाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चिंतपूर्णी-भरवाईं मुख्य मार्ग पर दिन-रात श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहती है। स्थानीय लोग भी घरों को उक्त रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में यहां तेंदुए का आना किसी खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, बलवीर, रवि कुमार, प्रदीप, राजन, संदीप, नवीन, सुनील कुमार, पवन कुमार, रजिंद्र, रशपाल आदि वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों में किसी तरह का डर पैदा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed