फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 percent of the work of laying pipes for installing fire hydrants in the city is complete

Una News: शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए पाइप बिछाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा

Fri, 18 Apr 2025 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
80 percent of the work of laying pipes for installing fire hydrants in the city is complete
शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे फायर हाइड्रेंट
विज्ञापन

आपातकाल में लोगों की सुरक्षा के लिए स्थापित किए जा रहे हैं फायर हाइड्रेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए पाइप बिछाने का कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। इस पूरी प्रक्रिया को इसी माह में संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे शहर में फायर हाइड्रेंट की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शहर में जल्द ही पुलवाला बाजार, जीवन मार्केट, मेन बाजार में फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में भी फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया के तहत हाइड्रेंट स्थलों पाइपलाइन को बिछाया जा रहा है। शहर के कई बाजार और वार्ड ऐसे हैं जहां के रास्ते और गलियां काफी तंग हैं। ऐसे में आपातकाल में फायर ब्रिगेड का घटनास्थल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। शहर के कई बाजार इस लिहाज से काफी संवेदनशील है। वर्तमान में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट और अरविंद मार्केट में लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से शहर में 50 के करीब हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इस योजना को समय रहते धरातल पर उतारने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसके लिए पाइपें बिछाई जा रही हैं। शहर में जल्द ही फायर हाइड्रेंट स्थापित कर दिए जाएंगे। -ईं. राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed