{"_id":"5b1a82054f1c1bca228b4836","slug":"71528463877-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0 करोड़ से होगा चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0 करोड़ से होगा चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकर्ण
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 करोड़ से होगा चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण : रामसुभग
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश, प्रतीक्षा स्थल के रूप में बनाए जाएंगे मंदिर के पास हाल
34 दुकानों का अधिग्रहण कर होगा भव्य गलियारे का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
चिंतपूर्णी (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। कोर एरिया का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये भारत सरकार ने स्वीकृत किए हैं जो मंदिर के आसपास कोर एरिया को विकसित करने पर लगाए जाएंगे। मंदिर के आसपास की 34 दुकानों का अधिग्रहण कर एक भव्य गलियारे का निर्माण करवाया जाएगा। माता के दर्शनों के लिए भक्तों के लिए प्रतीक्षा स्थल के रूप में बड़े हाल बनाए जाएंगे। प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा मंदिर न्यास देगा। प्रभावित दुकानदारों से बातचीत के लिए मंदिर आयुक्त व जिलाधीश राकेश प्रजापति सको अधिकृत किया है।
प्रभावित दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल मिला
मंदिर के पास गलियारे के निर्माण के दौरान प्रभावित 34 दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिला और उन्हें परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने जिलाधीश से दुकानदारों से बात करने के लिए कहा। इस अवसर पर मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश राकेश प्रजापति, मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा, प्रधान नरेंद्र कालिया, प्रधान राजेश समनौल, प्रधान विजय सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप शर्मा, अरुण शर्मा, रमेश चंद, राजू सूद, जीवन राणा, मंगत राम, केडी शर्मा, संदीप, संजीव उपस्थित थे।