फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spokespersons' association upset over fourfold hike in registration fees.

Una News: पंजीकरण फीस में चार गुना बढ़ोतरी पर प्रवक्ता संघ नाराज

Wed, 02 Sep 2026 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Spokespersons' association upset over fourfold hike in registration fees.
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन फीस में चार गुना बढ़ोतरी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। संघ के जिला अध्यक्ष शशि सैनी और महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि पहले नौवीं कक्षा में विद्यार्थियों से 50 रुपये पंजीकरण फीस ली जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही 11वीं कक्षा में विद्यार्थियों से दोबारा रजिस्ट्रेशन फीस लेने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि रजिस्ट्रेशन फीस में इतनी अधिक बढ़ोतरी और 11वीं में दोबारा फीस वसूली का निर्णय विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालेगा। उन्होंने स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अध्यापकों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दी हैं, लेकिन अभी तक उनका मानदेय जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता संघ ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने की भी मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। संघ ने प्रदेश में 100 नए सीबीएसई स्कूल बनाए जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए। प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के लंबित डीए और पे-कमीशन एरियर का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल के कर्मचारी डीए के मामले में केंद्रीय कर्मचारियों से करीब 15 प्रतिशत पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एचपीएसएलए ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार, यशपाल धीमान, हरोली ब्लॉक प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान राजीव कुमार, उपाध्यक्ष संदीप दीवान, नरेश कुमार, रवीश बग्गा, कमलजीत अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed