फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Without a father's protective presence, it was his mother's unwavering spirit that helped him reach his goal.

Una News: पिता का साया नहीं, मां के हौसले ने दिलाई मंजिल

Wed, 02 Sep 2026 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Without a father's protective presence, it was his mother's unwavering spirit that helped him reach his goal.
जोल (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौली के गांव भिंडला निवासी अभिनव लोहिया का एमबीबीएस के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में दाखिला हुआ है। बता दें अभिनव ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। अभिनव ने 10वीं की पढ़ाई शहीद भगत सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहारी और 12वीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला से उत्तीर्ण की। अभिनव ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता सुनीता कुमारी व परिजनों और अध्यापक वर्ग को दिया। अभिनव लोहिया के पिता विनोद कुमार का निधन हो चुका है। उनकी माता सुनीता कुमारी जो मल्टीटास्क वर्कर के रूप में कार्यरत हैं, ने कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हुए बेटे के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर शहीद भगत सिंह मेमोरियल स्कूल सोहारी के प्रबंधक प्रभात शर्मा स्कूल ने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। सोहारी वार्ड के जिला परिषद सदस्य योगराज जोगी और ब्लॉक बंगाणा के वाइस चेयरमैन विकास शर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed