फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लीड दिलाने में नाकाम रहे भाजपा के ओहदेदार

लीड दिलाने में नाकाम रहे भाजपा के ओहदेदार

Tue, 19 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
लीड दिलाने में नाकाम रहे भाजपा के ओहदेदार
मैहतपुर (ऊना)। ऊना सदर से भाजपा के पूर्व विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की पराजय पर कार्यकर्ताओं ने नफा-नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। हैरत की बात यह है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जीत का जिम्मा जिनके कंधों पर था, भाजपा के वे ओहदेदार ही अपने गांव में पार्टी को लीड नहीं दिला पाए। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि दूसरों पर भितरघात का दोष मढ़कर क्या वह ओहदेदार अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं? भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा की मानें तो जनता के जनादेश को वह स्वीकार करते हैं और जहां पर जो खामियां रही हैं, भविष्य में उन पर मंथन करके उन खामियों को दूर किया जाएगा। ऊना सीट पर मौजूदा चुनाव नतीजों से पता चला है कि 2012 के मुकाबले 2017 के चुनाव में खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के अपने गांव जलग्रां रक्कड़ में पिछली बार जहां भाजपा ने 1023 मतों की लीड हासिल की थी, इस बार घटकर 926 रह गई। कांग्रेस के रायजादा ने 2012 में इसी गांव से 549 को बढ़ाकर 859 किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा के अपने गांव में 2012 में भाजपा 1208 से घटकर 1132 पर पहुंची गई, जबकि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 800 से बढ़कर इस लीड को 1261 तक खींचा है। भाजपा के मंडलाध्यक्ष रमेश भडोलियां हालांकि कुछ साख बचाने में सफल हुए हैं। पिछली दफा के मुकाबले इस बार लीड में मामूली सुधार हुआ है। पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला परिषद प्रभारी सागर दत्त के गांव चड़तगढ़ में स्थिति कुछ ज्यादा सुखद नहीं रही। रायपुर सहोड़ां में सतपाल रायजादा ने 2012 में जहां 154 मतों से पिछड़े थे, इस दफा 263 मतों की लीड लेकर भाजपा के ओहदेदारों के घर में सेंध लगाई। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में सत्ती ने 1930 जबकि रायजादा ने 1149 मत हासिल किए थे, भाजपा ने 781 लीड ली थी, लेकिन इस दफा रायजादा ने यहां पर भी 122 की बढ़त हासिल की। सत्ती ने 2093 तो रायजादा ने 2215 मत हासिल किए। जखेड़ा में कांग्रेस पिछली दफा 151 से पिछड़ी थी, इस दफा 330 की बढ़त लेने में सफल रही। भटोली में भाजपा की 367 की लीड को सतपाल रायजादा ने कम करके 20 पर समेटा। फतेहपुर में भाजपा ने 221 की बढ़त ली थी, इस बार कांग्रेस प्रत्याशी 12 की बढ़त लेकर निकले। बीनेवाल गांव में भाजपा को 140 की बढ़त थी, इस बार कांग्रेस ने 263 की लीड ली। मजारा में भाजपा की पिछली 88 की बढ़त को तोड़कर इस दफा कांग्रेस 217 की बढ़त ले गई। सनोली गांव में भी भाजपा को 103 की बढ़त थी, इस बार कांग्रेस ने 249 की बढ़त लेकर अपना हाथ मजबूत किया। नंगड़ा में कांग्रेस ने पिछली 27 मतों की बढ़त में जबरदस्त इजाफा करते हुए इस दफा 285 की बढ़त हासिल की। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सतपाल रायजादा ने माना कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जो भाजपा के पदाधिकारियों के गढ़ में घुसकर लीड दिलाने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed