{"_id":"645e87b0aa5f5a18d20ecbc5","slug":"70-crore-will-be-spent-for-drainage-of-rain-water-una-news-c-19-1-150301-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बरसाती पानी की निकासी के लिए खर्च होंगे 70 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बरसाती पानी की निकासी के लिए खर्च होंगे 70 करोड़
विज्ञापन
ऊना। जिले के सीमांत गांवों में बरसाती पानी की निकासी आने वाले दिनों में संभव होगी। जल शक्ति विभाग की ओर से राहत भरे कार्य के लिए कंस्लटेंसी टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। आजकल में इस टेंडर के लगने के बाद निजी एजेंसी प्रारंभिक कार्य को पूरा करेगी।
एजेंसी की ओर से नगर परिषद संतोषगढ़ सहित साथ लगते अजौली, बीनेवाल, पूना, मलूकपुर, सनोली और मजारा आदि गांवों में जाकर बरसाती पानी की निकासी लिए सर्वे किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग आने वाले दिनों में यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च करेेगा। फिलहाल कंस्लटेंसी सर्वे में एजेंसी के माध्यम से नालों के निर्माण को लेकर पूरा रोडमैप तैयार किया जाएगा।
बरसाती पानी के लिए नगर परिषद ऊना की तर्ज पर बड़े-बड़े और खुले नालों का निर्माण किया जाएगा। सर्वे का काम पूरा होने के बाद डीपीआर और इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए कितनी लागत आएगी। इन सभी पहलुओं को अंतिम रूम मिलेगा। फिलहाल कंस्लटेंसी टेंडर के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से लगभग पांच से 10 लाख रुपये के बीच राशि तय की गई है। टेंडर का बोर्ड पर लगना बाकी है। इसके लगते ही निजी एजेंसी सर्वे के लिए आगे आएगी। अभी तक इन छह गांवों सहित नगर परिषद संतोषगढ़ में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था मजबूत नहीं है। ज्यादा बारिश होने पर यहां जलभराव की परिस्थितियां गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। नालों के निर्माण के बाद यहां बड़ी आबादी राहत की सांस लेगी। वहीं किसानों की खेती को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कंस्लटेंसी टेंडर अंतिम चरण में है। इसके अवार्ड होते ही निजी कंपनी जल शक्ति विभाग के साथ मिलकर सर्वे करेगी। सर्वे होने के बाद इसकी अंतिम लागत राशि के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उच्च विभाग और सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
-विनोद कुमार धीमान, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना।