फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   689 record OPDs recorded after two days off at Regional Hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिन की छुट्टी के बाद 689 रिकॉर्ड ओपीडी दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Mar 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
689 record OPDs recorded after two days off at Regional Hospital
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिन की छुट्टी के बाद उपचार के लिए मरीजों का खूब हुजूम उमड़ा। सुबह से पर्ची बनाने के लिए मरीजों संग तीमारदारों की खासी भीड़ देखी गई तो वहीं दूसरी ओर ओपीडी से लेकर वार्ड और लैब तक भी भीड़ नजर आई। सोमवार को 689 ओपीडी रिकॉर्ड दर्ज की गई जिसमें 360 महिलाएं और 260 पुरुषों के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में मेल शिशु 41 और फीमेल शिशु 24 उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में 24 मामले बुखार और 6 मामले डायरिया के आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया के अनुसार मौसम में दिन के समय धूप खिलने सुबह-शाम ठंड के चलते लोगों की सेहत पर विपरीत असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया है कि सोमवार से मौसम ने फिर से रुख बदला है लेकिन सुबह और रात को अभी भी ठंड बरकरार है। ऐसे में मौसम के अनुकूल अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाजार से किसी भी प्रकार के जंक फूड का सेवन न करें। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें और घर में ही पका हुआ संतुलित और पौष्टिक खाना दें ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सके और फिर भी अगर कोई व्यक्ति किसी मौसम विभाग में आता है तो तुरंत अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श करें और उसके बाद ही टेस्ट के आधार पर दवाई का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed