{"_id":"5ac77a164f1c1bcc618b5c49","slug":"61523022358-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं टाहलीवाल की चेयरपर्सन की कुर्सी हिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं टाहलीवाल की चेयरपर्सन की कुर्सी हिली
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल नपं अध्यक्ष की हिली कुर्सी
सात में से चार पार्षदों ने डाला अविश्वास मत, अरसे से जारी खींचतान
30 दिन में होगा अध्यक्ष के लिए चुनाव : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)।
हरोली विस क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचायत टाहलीवाल की कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष की कुर्सी चली गई है। नगर पंचायत टाहलीवाल में अविश्वास मत में चार पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ मत देकर कुर्सी पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। नगर पंचायत टाहलीवाल के गठन के बाद सात वार्ड में से चार पार्षद कांग्रेस के चुनकर आए थे। इसके बाद कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने थे लेकिन कुछ अरसे बाद अध्यक्ष पर पार्षदों ने बिना बताए विकास कार्यों को करने और कोई भी जानकारी न देने का आरोप लगाया। इसके बाद यहां पर खींचतान शुरू हो गई थी। इसके चलते पार्षदों ने उपायुक्त को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डाल कर दिया था। इस पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत अविश्वास मत लाया गया। अविश्वास मत के दौरान भाजपा समर्थित राज कुमारी, राज कुमार, कुलदीप सिंह और कांग्रेस समर्थित सुनीता कुमारी ने उपस्थिति दर्ज करवाकर अध्यक्ष के खिलाफ मत दिया जबकि कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद अनुपस्थित रहे। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत टाहलीवाल में चार पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मत दिया है। इससे नगर पंचायत टाहलीवाल में अध्यक्ष का पद खाली हो गया है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी गई है। 30 दिनों के भीतर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा।