{"_id":"5a7d9b014f1c1b805a8b8ddf","slug":"61518181121-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी तय लक्ष्यों को समय पर करें पूरा : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी तय लक्ष्यों को समय पर करें पूरा : एडीसी
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
mnrega
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कृतिका कुलहरी ने अधिकारियों को डीआरडीए से चलाई जा रही योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को आपसी समन्वय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक शेष विकास योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करें जिससे पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सकें। अतिरिक्त उपायुक्त जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं।
एडीसी ने बताया कि ऊना में अब तक 60820 जॉब कार्ड जारी किए हैं जिनमें से 60435 जॉब कार्ड के वेरिफिकेशन कार्य को पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला में पंजीकृत 89,786 मनरेगा कामगारों में से 80305 कामगारों को मनरेगा के साथ लिंक कर दिया है जो 99.46 प्रतिशत है जबकि जिले में 34,503 क्रियाशील मनरेगा कामगारों में से 87 प्रतिशत के आधार कार्ड को मनरेगा एमआईएस के साथ लिंक कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने शेष बचे लक्ष्य को भी जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ने बताया कि जिला में चालू वित्त वर्ष में तय लक्ष्य में से अब तक 9,74, 402 मानव दिवस अर्जित किए हैं जिनमें से 38.406 प्रतिशत मानव दिवस अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति और 67.422 प्रतिशत महिलाओं ने अर्जित किए हैं। जिला में चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत 6681 कार्य तय किए हैं जिनमें से 2306 पर कार्य पूरा कर लिया है और 4375 कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चालू वित्त वर्ष में 215 मकान का लक्ष्य है। इनमें से 134 लाभान्वित को पंजीकृत कर लिया है और 47 मामलों को मकान स्वीकृत कर पहली किस्त जारी भी कर दी है।