{"_id":"5a3944b94f1c1b9f678c25e8","slug":"61513702585-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में पियुष, विक्की और प्रशांत विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में पियुष, विक्की और प्रशांत विजेता
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
ऊना के डीएवी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हिस्सा लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में चल रही अंतर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें 100 मीटर दौड़, लेमन रेस और मटका फोड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्य अमनदीप ने किया। 100 मीटर की दौड़ में छठी कक्षा के पियुष ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय और शुभम राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा के विक्की ने प्रथम, निशांत ने द्वितीय और मुकेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा के प्रशांत ने प्रथम स्थान, विकास ने द्वितीय और मुनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर रेस में छठी कक्षा की अर्पिता ने प्रथम, वंदिका ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा की नीतू ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान झटका। आठवीं कक्षा की ईशा ने प्रथम स्थान, पायल ने और पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फरोग रेस में छठी कक्षा के गुरप्रीत सिंह ने प्रथम, आठवीं कक्षा के रोहित द्वितीय और आठवीं कक्षा के सोनू सिंह ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ में छठी कक्षा के हंसराज ने प्रथम, नमन ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ में आठवीं कक्षा के जपन ने प्रथम, जबकि कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में छठी कक्षा के वंश ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा के रोहित ने प्रथम, सुशांत ने द्वितीय और केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लेमन रेस में छठी कक्षा की अंशिका ने प्रथम, जबकि एकता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा की ईशिता ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और जानकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की फूलन ने प्रथम स्थान, सोनल ने द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमनदीप ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा भविष्य में उन्नति के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता विद्यालय के शारीरिक अध्यापक सुदेश कुमारी, रमन कुमारी और विवेक कुमार की देखरेख में हुई। इसमें अन्य अध्यापक भी शामिल रहे।