फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   14 टेबल, 500 अधिकारी व कर्मी तैनात

14 टेबल, 500 अधिकारी व कर्मी तैनात

Sat, 16 Dec 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
14 टेबल, 500 अधिकारी व कर्मी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
आम विधानसभा चुनावों के नतीजों को अब कुछ घंटों का समय शेष है। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला के दोनों मतगणना केंद्रों में 14-14 टेबल स्थापित किए गए हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया करवाने के लिए 500 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि जिला में 18 दिसंबर को विधानसभा चुनाव-2017 की होने वाली मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी और गगरेट निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना डिग्री कॉलेज अंब और ऊना, हरोली व कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना ऊना कॉलेज में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना के लिए कुल 14 टेबल स्थापित किए जा रहे हैं। 41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना आठ राउंउ, 42-गगरेट विस क्षेत्र की मतगणना सात, 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना आठ, ऊना विस क्षेत्र की मतगणना सात और कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना कुल नौ राउंउ में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


सबसे पहले होगी बैलेट पेपर की गणना
उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपरों की गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना की जाएगी। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से ड्रा ऑफ लॉट्स से चयनित एक-एक मतदान केंद्र की वीवीपैट मशीन की पर्चियों की भी गणना की जाएगी जिसके बाद चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विधानसभा का होगा अपना कलर कोड
मतगणना की दृष्टि से तैनात सभी कर्मियों को आवश्यक ट्रेनिंग दे दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के लिए इस बार मतगणना केंद्र में हर विस निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों के लिए कलर कोडिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की सख्त मनाही रहेगी। विकास लाबरू ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए दोनों मतगणना स्थलों पर मीडिया केंद्रों की भी स्थापना की गई है। मीडिया केंद्रों में मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, टीवी, फोन आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुखदेव सिंह, तहसीलदार निर्वाचन राजेश डोगरा, नायब तहसीलदार सुमन कपूर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed