फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नूरपुर हादसे पर गमगीन हुई ऊना भाजपा

नूरपुर हादसे पर गमगीन हुई ऊना भाजपा

Tue, 10 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर हादसे पर गमगीन हुई ऊना भाजपा
नूरपुर हादसे पर ऊना भाजपा गमगीन
विज्ञापन

कहा-सरकार पूरे प्रदेश में करे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला कांगड़ा के नूरपुर हलके में स्कूल बस हादसे में मारे गए मासूम बच्चों समेत 27 लोगों की मौत से जिला ऊना भाजपा गमगीन है। जिला भाजपा ने इस दुर्घटना को बड़ी त्रासदी बताया है और दुख के समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही है। पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा राज्य प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री यशपाल राणा, विजय चौधरी, जिला परिषद सदस्य लखवीर लक्की, अनुराधा एरी, महिला आयोग की सदस्य इंदु दरोच, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, रमेश भड़ोलिया, अमृत भारद्वाज, विनोद जोशी, ओंकार नाथ, महेंद्र कटारिया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राजीव कालिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री अजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, जिला भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष बलविंद्र कुमार गोल्डी, सुमीत शर्मा, महिला नेत्री पुष्पा देवी, रितिका भारद्वाज, लक्ष्मी जरियाल, विवेक भारद्वाज, शिव कुमार, मास्टर तरसेम, केपी शर्मा, अशोक धीमान, तिलक राज सैनी, कैप्टन मंगत राम, गुलशन राय, अंबिकादत्त, राजेश कौशल, नवीन पुरी, खामोश जेतिक और नीरज जेतिक ने संयुक्त बयान में कहा कि नूरपुर में हुआ स्कूल बस हादसा बहुत बड़ी त्रासदी है। दिवंगत आत्माओं को प्रभु अपने चरणों में वास दे और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों समेत प्रशासन और प्रदेश सरकार ने राहत कार्य के लिए अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से दिए गए कड़े निर्देशों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी जिलों में उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed