{"_id":"5a366d094f1c1bce408bd93f","slug":"51513516297-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार जल्द बुलाए जेसीसी की बैठक: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार जल्द बुलाए जेसीसी की बैठक: कंवर
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ऊना इकाई ने स्थानीय पारस होटल में पेंशनर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ समाजसेवी और पेंशनर संघ के प्रादेशिक संरक्षक कंवर हरि सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कंवर हरि सिंह ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ होने जा रही नई सरकार पेंशनरों के लंबित मसलों को हल करने के लिए शीघ्र जेसीसी की बैठक बुलाए। उन्होंने कहा कि पेंशनर वर्ग में शामिल सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को लंबा प्रशासनिक अनुभव है।
इसका लाभ शासन-प्रशासन जन कल्याण में ले सकता है। प्रदेश सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि पेंशनर के मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द हो। उन्होंने पेंशनरों को 65, 70 और 75 वर्ष आयु में मिलने वाले अलाउंस को मूल पेंशन में शामिल करने की भी मांग दोहराई। इस कार्यक्रम को एसोसिएशन के जिला प्रधान हरमेश राणा, जिला सचिव डीडी वशिष्ठ ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिटी यूनिट प्रधान मेहर सिंह चंदेल, सचिव सोहन लाल शर्मा, ऊना ब्लॉक प्रधान महिंद्र लाल शर्मा, सचिव केपी सूद, बंगाणा प्रधान बलदेव सिंह कुटलैहड़िया, सचिव बालकृष्ण शर्मा, अंब प्रधान जगतराम राम, सचिव नरेंद्र सिंह, गगरेट प्रधान दिलबाग सिंह, सचिव सरेन सिंह, हरोली प्रधान हरमेश सिंह राणा, सचिव दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान एसएस कुटलैहड़िया, उपप्रधान केसी सैणी, मुख्त्यार सिंह मनकोटिया, कांता देवी, देव सैणी, संतोष छावड़ा, कैलाश रति, आशा नड्डा, शास्त्री देवी, डॉ. भरवाल, डॉ. एसके चावला, एमआर दडोच, एलआर शर्मा, डॉ. मोदगिल, नरेश, राणा शमशेर सिंह, यशपाल ठाकुर, पूर्ण चंद शर्मा, मनोहर लाल, बलराम सहाय, शाम प्रसाद शर्मा, रमेश जसवाल, गुरवचन चंद, एसएस धीमान, दिलबाग सिंह, एसडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
पेंशनरों वेलफेयर एसोसिएशन ने सराहनीय सेवाओं के लिए पेंशनर मदन लाल शर्मा, दीनानाथ वर्मा, जखेड़ा से रमेश्वर दत्त, रक्कड़ कॉलोनी से मदन लाल शर्मा, बाथू से बिहारी लाल चौधरी, गोंदुपर बुल्ला से रामदास भारद्वाज, गगरेट से अमर दास और मलांगड़ से रोशन लाल को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।