{"_id":"59a054344f1c1b5d0c8b4680","slug":"51503679540-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नुकसान की भरपाई डेरा से की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नुकसान की भरपाई डेरा से की जाए
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर(ऊना)। डेरा सच्चा सौदा समर्थकों की ओर से मचाए गए उत्पात के कारण हुए सरकारी नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा से पूरी की जानी चाहिए। कोई भी धार्मिक डेरा समाज में हिंसा फैलाने का पाठ नहीं पढ़ाता तथा कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। फिर भले ही वह कितना भी बड़ा संत अथवा डेरा प्रमुख ही क्यों न हो। शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को 15 साल पूर्व के एक रेप केस में कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद नाराज डेरा प्रमुख के समर्थकों द्वारा की गई आगजनी एवं तोड़फोड़ पर समाज के प्रबुद्धजनों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि अदालत के फैसले के बाद आगजनी करना, तोड़फोड़ करना, उपद्रव मचाना यह सरासर कानून का उल्लंघन है। जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में जहां भी हिंसा के कारण सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई डेरा सच्चा सौदा से की जानी चाहिए। शिवसेना हिंद के हिमाचल प्रभारी अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि कोई डेरा हमें समाज में हिंसा फैलाने का पाठ नहीं पढ़ाता। जिन लोगों ने उपद्रव मचाया और नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बलतेज इंद्र सिंह ने भी सरकारी नुकसान की भरपाई बाबा राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा से करने की बात कही है।
विज्ञापन