फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   42 buses sent to Congress's Bilaspur rally, local routes remained closed

Una News: कांग्रेस की बिलासपुर रैली में भेजीं 42 बसें, लोकल रूट रहे बंद

Thu, 12 Dec 2024 12:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
42 buses sent to Congress's Bilaspur rally, local routes remained closed
यात्री बस अड्डे पर करते रहे बसों का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर बुधवार को बिलासपुर में हुए समारोह के लिए एचआरटीसी ऊना डिपो ने 42 बसें भेजीं। इससे जिले में लोकल रूट बंद रहे। इसके अलावा लंबे रूटों का संचालन सामान्य रूप से होता रहा। लोकल रूटों पर बसें न चलने से लोगों को जिले भर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिलेभर से कार्यकर्ता बिलासपुर के लिए गए। इन कार्यकर्ताओं को बिलासपुर तक ले जाने और वापस उनके क्षेत्रों तक छोड़ने के लिए 42 बसेें बिलासपुर के लिए रवाना हुईं। इन सब के बीच डिपो के स्थानीय रूट ठप रहे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को कार्यदिवस होने के चलते कर्मचारियों को कार्यालय, विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को आने जाने के लिए निजी बसों और टैक्सी आदि पर ही निर्भर रहना पड़ा। निगम के ऊना डिपो के जिले में स्थानीय स्तर पर 100 रूट हैं। इनमें से 90 रूटों पर निगम की कोई बस नहीं चल पाई। जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां दिन में दो से तीन बार बसों का संचालन होता है। ऐसे में अधिकतर रूटों पर लोगों को बस सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर इंतजार में खड़ी रहीं सवारियां
लोकल रूट बंद होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। इस दौरान यात्री पूछताछ काउंटर पर जाकर पता लगा रहे थे कि क्या आज बसों का संचालन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
बिलासपुर रैली के चलते बुधवार को अधिकतर स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। वीरवार से सभी बसों का संचालन सुचारु रूप से होगा।
सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed