{"_id":"5c5db0efbdec22121f03094c","slug":"41549644015-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी मेला 14 से 24 मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैड़ी मेला 14 से 24 मार्च तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेला 14 से 24 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। 21 मार्च को झंडे की रस्म होगी। 23 और 24 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा साहिब का पवित्र प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
मेले के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। डीसी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा एक-एक सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती की की जा रही है। जबकि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के लगभग 1600 कर्मियों की तैनाती होगी।
इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से त्वरित कार्य बल (क्यूआरटी) तथा ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने को तीन क्रेन भी तैनात की जाएंगी। प्रजापति ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पंचायत समिति अंब अस्थाई शौचालयों का निर्माण करेगी। जगह-जगह कूड़ेदान तथा इनके रखरखाव के लिए अस्थाई सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छ पेयजल के लिए आईपीएच को समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए चार एलोपैथिक तथा दो आयुर्वेदिक मेडिकल पोस्ट भी कार्यरत रहेंगी। चिकित्सीय आपातकाल के लिए एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
मेेले के दौरान किसी भी तरह की आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिये अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम अतिरिक्त बसें जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति खंड विकास समिति ही देगी। उन्होंने कहा कि लंगर में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और पेयजल वितरण की भी समय-समय पर गुणवत्ता जांच की जाएगी।
मेले में ढोल-नगाडे़, करतब दिखाने तथा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि को छोड़कर लाउडस्पीकर चलाने पर भी पूर्ण मनाही रहेगी। मेले में भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में एसपी दिवाकर शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद धीमान, एसडीएम अंब सुनील वर्मा, डीएसपी अंब मनोज जंवाल, पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष सतीश शर्मा सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्ण मनाही
डीसी ने कहा कि मेले के दौरान पॉलिथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण मनाही रहेगी। इसके इस्तेमाल को लेकर विभाग के अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला श्रद्धालुओं के लिए है तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए सभी पक्ष मिलकर कार्य करें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अतिरिक्त खाद्य आपूर्ति विभाग को समय-समय पर खाद्यान्नों की गुणवत्ता जांच करने के भी निर्देश दिए।