{"_id":"5bdb2efebdec2269845a9d79","slug":"41541091070-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खात्मे के लिए समाज करे सहयोग : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खात्मे के लिए समाज करे सहयोग : डीएसपी
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
नशा
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। नशा निवारण समिति ऊना की बैठक वीरवार को डीएसपी अशोक वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर नशे के कारोबार को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाने की मांग की गई। इसके लिए सरकार और पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले प्रयास का नशा निवारण समिति समर्थन करेगी। नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से पुलिस ने सतर्कता दिखाकर नशे को कुचलने के लिए काम किया है, उसमें और अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि सरकार और पुलिस का आला विभाग नशे के अपराध को गैर जमानती बना दे। नशे के आरोपी का ट्रायल खत्म होने तक जमानत नहीं होनी चाहिए। पूरा ट्रायल जेल में रहकर आरोपी भुगते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ने भी इस प्रकार का सख्त कानून बनाने की बात कही है। नशा निवारण समिति ऐसे कानून की का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशे पर सख्त कानून समय की मांग है। बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि नशा निवारण समिति के सदस्यों ने जो कानून सख्त बनाने की भावनाएं व्यक्त की हैं उसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए समाज का सहयोग जरूरी है। इसके लिए हम सब को जागृत होना होगा। डीएसपी ने कहा कि समाज के सहयोग से नशे पर नकेल कसी जाएगी। बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, खादी बोर्ड के निदेशक सागर भारद्वाज, नशा निवारण समिति के सदस्य और प्रेस क्लब के संगठन मंत्री राजीव भनोट, मोहित बेदी व नरेंद्र दुबे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन