फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   400 drug stores in the district remained closed, causing distress to patients.

Una News: जिले 400 दवा की दुकानें रहीं बंद, मरीज हुए परेशान

Thu, 21 May 2026 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 21 May 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
400 drug stores in the district remained closed, causing distress to patients.
जिले 400 दवा की दुकानें रहीं बंद, मरीज हुए परेशान
विज्ञापन

जिले में दिखा हड़ताल का असर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/दौलतपुर चौक (ऊना)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी बंद का असर जिलेभर में देखने को मिला। जिला मुख्यालय सहित अंब, गगरेट, दौलतपुर चौक, बंगाणा, हरोली सहित सभी क्षेत्राें में हड़ताल का असर देखने को मिला। हड़ताल के चलते मरीजों और तीमारदारों को दवाइयां खरीदने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर दवा विक्रेताओं ने एमसी पार्क में एकत्रित होकर मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। इसके बाद जिला दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन भेजा। इस दौरान दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों के बढ़ते हस्तक्षेप सहित विभिन्न नीतियों के विरोध में एकजुटता दिखाते हुए बंद को समर्थन दिया। बंद के चलते मरीजों को दिक्कतें पेश आईं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और जिले के विभिन्न अस्पतालाें में दौलतपुर चौक सहित अन्य अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श तो मिला लेकिन मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण उन्हें दवाइयां नहीं मिल सकीं। दौलतपुर चौक से सटे गांव चलेट में संचालित जन औषधि केंद्र भी बंद रखा गया। जन औषधि केंद्र संचालकों ने भी दवा कारोबारियों के समर्थन में अपनी सेवाएं बंद रखकर इस आंदोलन में एकजुटता दिखाई। इस मौके पर जिला दवा विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष मुनीष चड्ढा, अमरजीत सिंह, संजय कश्यप, सतीष शर्मा, नवीन, रमेश शर्मा, परमजीत, अमरजीत सिंह सहित अन्य दवा विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed