{"_id":"695d198211df35f3640e4105","slug":"36-posts-of-pashu-mitra-will-be-filled-in-una-district-una-news-c-93-1-una1002-177439-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना जिला में पशु मित्र के 36 पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना जिला में पशु मित्र के 36 पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
आवेदन पांच फरवरी तक आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिला के पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 36 पदों को अंशकालिक आधार पर भरा जाएगा। जानकारी के अनुसार चयनित पशु मित्रों की सेवाएं प्रतिदिन चार घंटे रहेंगी तथा प्रतिमाह 5000 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ दो स्वयं पता लिखे हुए लिफाफे संलग्न कर संबंधित उप-मंडल के पशु चिकित्सा अस्पताल में स्थित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में पांच फरवरी शाम चार बजे तक जमा करवा सकते हैं। निर्धारित समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले अथवा अपूर्ण पाए गए आवेदन पत्रों को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र प्राप्त होने में किसी भी प्रकार की देरी के लिए विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
पशुपालन विभाग ऊना के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि पशु मित्र पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://hpagrisnet.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।