फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 youths struck in war affected Ukraine from Una distt

यूक्रेन में फंसे जिले के लोगों की संख्या बढ़कर 35 पहुंची

Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
35 youths struck in war affected Ukraine from Una distt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। युद्ध के बीच यूक्रेन में ऊना जिले के 35 लोग फंसे हुए हैं। बीते वीरवार को यह आंकड़ा 26 था लेकिन अब प्रशासनिक स्तर पर जुटाई गई जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। परिजन लगातार अपने बच्चों की वतन वापसी के लिए सरकार से आस लगाए हुए हैं।
जिले से अधिकतर एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए बच्चे यूक्रेन गए हैं, जहां अब हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन के हालात की खबरों के बीच परिजन चिंतित हैं और लगातार फोन पर संपर्क बनाकर बच्चों की सलामती की खबरें ले रहे हैं। कलेेजे के टुकड़ों को संकट के बीच पाकर अभिभावक बेचैन हैं और एक-दूसरे को फोन कॉल करने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बेबसी के बीच अभिभावकों को दिलासा देने के अलावा अभी कुछ नहीं है। प्रशासन की ओर से जुटाए आंकड़ों के मुताबिक ऊना सदर उपमंडल से 18, गगरेट उपमंडल से नौ, बंगाणा से तीन, अंब से एक, हरोली से चार लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनके परिजन इनके सकुशल भारत लौटने के लिए मन्नतें मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक तौर पर अब तक जिले के 35 लोगों के यूक्रेन में होने की सूचना मिली है। परिजन एड्वाइजरी के अनुसार जारी नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed