{"_id":"5b4cadd34f1c1b4a748b533b","slug":"31531751891-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने शिवलिंग पर चढ़ाया दूध, बिल्व पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। श्रावण महीना शुरू होते ही जिले के शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावण महीने के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते ही लोगों की शिव के प्रति आस्था बयान कर रही थी।
लोगाें ने मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, लस्सी तथा जलाभिषेक कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। पूरा दिन मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंजते रहे। सोमवार को जिला मुख्यालय के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेव मंदिर कोटला कला, बनौड़े महादेव मंदिर चताड़ा सहित अन्य मंदिरों में खूब चहल-पहल रही। मंदिर में हजारों लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
उपतहसील जोल के तहत ध्यूंसर सदाशिव मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। सावन माह के चलते प्राचीन सदाशिव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रविवार रात सदाशिव मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन करवाया गया। इसमें विजय रागी एंड पार्टी एवं पंजाब के मशहूर गायक राजू मान ने भगवान शंकर का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने भोले दी बरात चली, शिव शंकर डमरू वाले सहित अन्य भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही रात के 12 बजे श्रद्धालुओं ने पावन शिवलिंग पर बिलपत्री, ध्रुव, भांग आदि चढ़ाना शुरू कर दिया। सोमवार को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रबंधक सुखदेव सिंह, प्रवीण शर्मा, रघुवीर सिंह और संगम उपस्थित रहे।
विज्ञापन