{"_id":"5b1beec64f1c1bb0318b6061","slug":"31528557254-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग में कार्यरत कामगारों ने मांगें पूरी न होने पर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कामगारों ने गगरेट बाजार से लेकर उद्योग परिसर तक रोष प्रदर्शन किया। कामगारों ने हाथों में तख्तियां उठाकर मांगें पूरी करने को आवाज बुलंद की। कामगारों की मानें तो कि वे उद्योग में पिछले नौ वर्ष से काम कर रहे हैं। उद्योग में उनका शोषण किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से नाममात्र ही उनका मानदेय बढ़ाया गया है।
इस मामले को कई बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन आज दिन तक महज आश्वासन ही मिले हैं। जब कामगारों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनका तबादला बंगलूरू कर दिया गया। इसका कामगारों ने विरोध किया। कामगारों मनोज कुमार सहित अन्यों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की मनमर्जी को सहन नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी ने शीघ्र उनकी मांगों को पूरा न किया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन की होगी।