{"_id":"5accec474f1c1b4c3e8b45f6","slug":"31523379271-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक आरोपी किस दल से संबंधित : रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक आरोपी किस दल से संबंधित : रमेश
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पेपर लीक आरोपी किस दल से संबंधित : रमेश
ऊना। भाजपा के ऊना मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां ने कहा है कांग्रेस नेता बताएं कि ऊना में सीबीएसई पेपर लीक के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोग किस पार्टी से संबंधित हैं? चुनाव के दौरान किस पार्टी का प्रचार करते रहे और चुनाव नतीजों के बाद किस विधायक के साथ डीजे की धुनों पर थिरकते रहे? उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले पर अभी तक मौन रही, लेकिन राहुल गांधी को शायद यह मालूम नहीं कि पेपर लीक के आरोप में पकड़े गए लोग उनकी अपनी ही पार्टी के लोग हैं और सदर हलके के विधायक के खासमखासों में से एक हैं। रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी है। उस पर राहुल गांधी भी बिना कुछ सोचे-समझे और जाने कोई भी बयान दे देते हैं। उन्हें भी अपने नेताओं से हर मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कोई बयान जारी करना चाहिए या किसी पर आरोप जड़ना चाहिए। भड़ोलियां ने कहा कि ऊना जिले को सीबीएसई पेपर लीक मामले में पूरे देश में शर्मसार होना पड़ा है। देवभूमि की साख को गहरा आघात पहुंचा है। बेहतर होगा यदि कांग्रेस के स्थानीय नेता अपने शीर्ष नेतृत्व को पेपर लीक आरोपियों की डिटेल मुहैया करवाने की जहमत उठाएं और उन्हें सच्चाई से अवगत करवाएं।