फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 wood logs confiscated from the Badheda forest in Haroli

बढेड़ा के जंगल में खैर के 30 मोछे बरामद

Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
30 wood logs confiscated from the Badheda forest  in Haroli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली उपमंडल के गांव बढेड़ा के जंगल में वन काटूओं ने खैर के पेड़ों को अपना निशाना बनाया है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग ने हरकत में आते ही खैर की लकड़ी के 30 मोछों को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बढेड़ा गांव के सरकारी रकबे में वन काटूओं ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन काटू ने पेड़ कटान के बाद मोछे लगाकर लकड़ी को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

तभी वन विभाग को इसकी भनक लग गई और उन्होंने मौके पर जाकर खैर के मोछों को बरामद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और पुलिस चौकी को भी चोरी कटान संबंधी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि गांव बढेड़ा के सरकारी रकबे से किन्हीं अज्ञात लोगों ने खैर के पेड़ों का कटान किया है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने खैर के 30 मोछे बरामद कर विभाग के कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में डटा हुआ है। जहां भी कहीं अवैध कटान संबंधी कोई सूचना मिलती है, वहां पर तत्काल पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed