{"_id":"606f3b208ebc3e5911503425","slug":"30-shopkeepers-agreed-on-chintpurni-temple-expansion-una-news-sml3668536134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर विस्तार पर 30 दुकानदार सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर विस्तार पर 30 दुकानदार सहमत
विज्ञापन
चिंतपूर्णी के प्रभावित दुकान उपायुक्त राघव शर्मा से मिलते हुए।
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर मंदिर प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मंदिर आयुक्त और उपायुक्त राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में मंदिर अधिग्रहण से प्रभावित 30 दुकानदारों के साथ बैठक की। दुकानदारों को दुकानों के बदले मिलने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी दी। इस पर सभी दुकानदारों ने सहमति जताई।
डीसी ने बताया कि प्रभावित दुकानदारों को दुकानें दी जाएंगी। ये कहां दी जाएंगी अभी यह तय नहीं है। चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर केंद्र सरकार प्रसादम योजना के तहत 45 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। इसके चलते चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तारीकरण कर इसका कायाकल्प किया जाएगा। मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। मंदिर के विस्तारीकरण में श्रद्धालुओं को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर सभी 30 दुकानदारों ने सहमति जता दी है। जो दुकानदार सहमत नहीं हैं वह व्यक्तिगत तौर पर प्रशासन को समस्या बता सकते हैं। इसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। दुकानदारों ने भी मंदिर प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।
डीसी ने कहा कि सारे प्रोजेक्ट को सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम अंब मनेश यादव, मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर, बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, एसडीओ राजकुमार जसवाल प्रभावित होने वाले सभी भूमि मालिक मंदिर के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। बता दें कि मंदिर के विस्तारीकरण के निर्माण के बाद यहां तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने की योजना है। मंदिर भवन के कायाकल्प के बाद श्रद्धालुओं को वेटिंग हाल और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।