{"_id":"6a4566d512680f30050a4ba4","slug":"30-e-buses-have-reached-haroli-bus-stand-so-far-una-news-c-93-1-una1025-197071-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली बस अड्डे में अब तक पहुंचीं 30 ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली बस अड्डे में अब तक पहुंचीं 30 ई-बसें
Thu, 02 Jul 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा। एचआरटीसी ऊना डिपो के लिए 10 और इलेक्ट्रिक बसें हरोली बस अड्डे पर पहुंची हैं।
इससे पहले कंपनी ने 20 ई-बसों को हरोली बस अड्डे में पहुंचा दिया था। बुधवार शाम छह बजे तक हरोली बस अड्डे में 10 ई-बसें पहुंची। इसके बाद एचआरटीसी ऊना डिपो के हरोली बस अड्डे में बुधवार शाम को ई-बसों की संख्या 30 पहुंच गई है।
निगम के अधिकारियों के अनुसार, वीरवार को पांच और ई-बसों को हरोली बस अड्डे में कंपनी द्वारा पहुंचा दिया जाएगा। ऊना डिपो को पहले चरण में 35 ई बसें मिलनी हैं।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से इन बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद बसों को औपचारिक रूप से एचआरटीसी ऊना डिपो के हवाले कर दिया जाएगा। निगम ने इनके संचालन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। रूट प्लान तय हो चुका है और चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित कर दिए गए हैं।
कंपनी की तकनीकी टीम फिलहाल बसों का परीक्षण कर रही है और पीडीआई प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें जल्द सड़कों पर उतार दिया जाएगा।