फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   26 year old check dam of Ambehda Ram Kishan village broke

Una News: अम्बेहड़ा राम किशन गांव का 26 साल पुराना चेक डैम टूटा

Wed, 16 Jul 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
26 year old check dam of Ambehda Ram Kishan village broke
अम्बेहड़ा धीरज में 26 साल पुराना चैक डैम भारी बारिश से टूटा।स्रोत :स्वयं
किसानों की फसलें संकट में, ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित मरम्मत की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज के अंतर्गत गांव अम्बेहड़ा राम किशन में बना लगभग 26 वर्ष पुराना चेक डैम बीते दिन भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। वर्ष 1999 में वाटर शेड परियोजना के तहत निर्मित यह डैम दो हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का मुख्य स्रोत था। डैम के टूट जाने से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय निवासी कैप्टन दुनी चंद ने बताया कि यह डैम वर्षों से किसानों की खेती का आधार रहा है। इसके जल से आलू, मक्का, गेहूं और सब्जियों की खेती होती थी। लेकिन बीती शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण डैम के बीचोबीच बड़ी दरार आ गई, जिससे इसका पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया और पानी का बहाव बेकाबू हो गया।
विज्ञापन


कैप्टन दुनी चंद ने प्रशासन से मांग की है कि चेक डैम की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सके और उनकी फसलें बचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि डैम के ध्वस्त होने से आने वाली फसल पर गहरा संकट मंडरा रहा है और ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो फसलें सूखने की कगार पर पहुंच जाएंगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed