फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   24 children extremely malnourished in Una district

Una News: ऊना जिले में 24 बच्चे अति कुपोषित

Mon, 19 Feb 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
24 children extremely malnourished in Una district
जिले में 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का आंगनबाड़ियों में सर्वेक्षण करवाया गया है, जिसमें 110 बच्चे अति कुपोषित होने की कगार पर हैं। इसके अलावा 24 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से करवाए गए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। इन बच्चों को डबल डाइट और स्वास्थ्य से संबंधित उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उपचार देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि इन बच्चों को कुपोषित बच्चों की श्रेणी से बाहर लाया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जनवरी माह में करवाए गए सर्वेक्षण में जिले के 24 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं। साथ ही 110 बच्चे अति कुपोषित होने की कगार पर हैं। इनमें से अति कुपोषित बच्चों की जिला बाल विकास विभाग विशेष निगरानी कर रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों से इन बच्चों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी बच्चों में अति कुपोषित होने के कारणों का पता लगाकर उनका उपचार करने में जुट गया है। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों को भी सही खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि जिले में कुल 1364 आंगनबाड़ियों में 38,181 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


विभाग दे रहा दोगुनी खुराक
विभाग कुपोषित बच्चों को दोगुनी खुराक दे रहा है। दाल, दूध पाउडर, फल, सब्जियां, दलिया, बिस्किट आदि की खुराक दी जाती है। इस दौरान छह माह तक के नौनिहालों के लिए चिकित्सकों के परामर्श के हिसाब से ही उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक भी कुपोषित बच्चों की निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन



जनवरी माह में करवाए गए सर्वेेक्षण में 24 नौनिहाल अति कुपोषित व 110 नौनिहाल अल्प कुपोषित की श्रेणी में पाए गए हैं। नियमानुसार इन नौनिहालों को डबल डाइट व स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed