फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   22 members of Panchayat Samiti Amb were administered the oath of office and secrecy.

Una News: पंचायत समिति अंब के 22 सदस्यों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Tue, 09 Jun 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
22 members of Panchayat Samiti Amb were administered the oath of office and secrecy.
अंब(ऊना)। विकास खंड कार्यालय अंब के पंचायत समिति सभागार में सोमवार को अंब ब्लॉक से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने ब्लॉक के सभी 22 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की बात कही। शपथ लेने के बाद पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। शपथ ग्रहण के पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के आगामी चुनाव पर टिक गई हैं। इस बार अंब पंचायत समिति में चेयरमैन का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इस मौके पर बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा और पंचायत निरीक्षक विजय कुमार सहित विकास खंड कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed