फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बिना कोचिंग स्पर्धा में दौड़ा दिए एथलीट

बिना कोचिंग स्पर्धा में दौड़ा दिए एथलीट

Thu, 01 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बिना कोचिंग स्पर्धा में दौड़ा दिए एथलीट
athlete

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को खेल की पूरी जानकारी होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इंदिरा मैदान में आयोजित जिला अंडर-19 स्पर्धा में हिस्सा लेने आए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को यह पता नहीं था कि ट्रैक पर दौड़ कैसे शुरू करनी है।

इस स्पर्धा में जिले के सरकारी स्कूलों के 283 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों की अज्ञानता के कारण एक दौड़ को 4 से 5 बार स्टार्ट करवाना पड़ा। कई खिलाड़ियों को दौड़ में फाउल होने के कारण स्पर्धा से बाहर कर दिया गया। इससे खिलाड़ियों को काफी निराश होना पड़ा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कई खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें स्कूल पीटीआई और डीपीई ने दौड़ स्टार्ट करने और दौड़ के नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हरोली के कई खिलाड़ियों ने बताया कि विद्यालय में ग्राउंड न होने से उन्होंने अपने स्तर पर दौड़ लगाई। लेकिन उन्हें दौड़ के तकनीकी नियमों के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें दौड़ स्टार्ट करने और समापन के बारे में डीपीई और पीटीआई जानकारी देते तो वे अच्छा प्रदर्शन कर पाते। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें ये भी पता नहीं था कि 100 मीटर में दौड़ना है या 800 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को दें पूर्ण जानकारी : एडीपीओ
शिक्षा विभाग के एडीपीओ संजय ने बताया कि अगर खिलाड़ियों ने इस प्रकार की जानकारी दी है तो वह पूर्णतया: झूठ बोल रहे हैं। खिलाड़ियों को पूरा प्रशिक्षण देने के बाद ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए लाया जा रहा है। स्कूल डीपीई और पीटीआई को भी निर्देश दे दिए जाएंगे कि खिलाड़ियों को खेलों के बारे में पूरी जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed