फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दौलतपुर तक ट्रेन लाना बड़ी उपलब्धी: रजत

दौलतपुर तक ट्रेन लाना बड़ी उपलब्धी: रजत

Wed, 18 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर तक ट्रेन लाना बड़ी उपलब्धी: रजत
दौलतपुर तक ट्रेन लाना बड़ी उपलब्धि : रजत
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भाजयुमो मंडल गगरेट के महासचिव रजत कुमार ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हमीरपुर हलके में बतौर सांसद विकास को आगे बढ़ाने में अनुराग ठाकुर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने जिस गति से विकास को आगे बढ़ाया है, वह काबिले तारीफ है। योजनाओं को मंजिल तक पहुंचाना सराहनीय है। 1974 में तलवाड़ा रेल लाइन का शिलान्यास किया गया और धीमी गति से काम आगे बढ़ा लेकिन गत 15 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो इस दौरान ऐतिहासिक कार्य हुआ है। रजत कुमार ने कहा कि अंब तक ट्रेन पहुंची है और अब दौलतपुर पहुंच रही है। इसके लिए ट्रायल भी सफल हो गया है। उन्होंने कहा कि मई महीने में इसका उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके लिए अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं। रजत कुमार ने कहा कि अनुराग ठाकुर की ओर से किए गए कार्यों को कांग्रेसी काला चशमा खोलकर देखें। रजत ने कहा कि हमीरपुर हलके के लिए बड़ी योजनाएं लाने का श्रेय भी सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में दो पासपोर्ट सेवा उपकेंद्र खोले गए तथा रेल नेटवर्क को मजबूती देने का श्रेय भी सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed