{"_id":"5aa7fe724f1c1bbb758b53d6","slug":"21520959090-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलमेहड़ा-सोहारी मार्ग की खस्ता हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलमेहड़ा-सोहारी मार्ग की खस्ता हालत
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलमेहड़ा-सोहारी सड़क पर सफर खतरनाक
सड़क हादसों को न्योता दे रही क्षतिग्रस्त सड़क
वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत तलमेहड़ा-सोहारी टकोली मार्ग की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क की हालात यह है कि सड़क कम गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने भी सड़क की हालत सुधारने में कोई कदम नहीं उठाया है। इसके चलते रोजाना वाहन चालकों एवं लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों इंद्र ठाकुर, थोला राम, वार्ड पंच सोमा देवी, वीरबल चौधरी आदि का कहना है कि कई महीनों से तलमेहड़ा से टकोली मार्ग की खस्ताहाल बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ लगते डंगों और टारिंग का काम जल्द किया जाए। वहीं, गांव मांजरू के साथ लगती सड़क पर एक डंगे का काम भी होने वाला है। उस जगह पर कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। सड़क के लेवल के लिए जो मिट्टी डाली गई है, उससे दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत टकोली के उपप्रधान राजेश ठाकुर ने बताया कि सड़क की खस्ता हालत के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।